जबलपुर- सुबह हुई दोहरी हत्या, रात में युवक पर बीच शहर में फायरिंग

जबलपुर- सुबह हुई दोहरी हत्या, रात में युवक पर बीच शहर में फायरिंग

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के बेलखेड़ा में शनिवार सुबह जहाँ एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी तो वहीं रात को थाने से चंद कदम दूर एक युवक पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

रिटायर्ड सैनिक लगा रहे इंसाफ की गुहार, बेटे के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग

फिल्मी स्टाइल में चली गोली
घटना गढ़ा थाने के साइड की है जब एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में पिस्टल निकालते हुए दूसरे युवक पर दनादन गोलियों की बौछार कर दी। घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना को लेकर गढ़ा थाना पुलिस ने बताया कि जितेंद्र लोधी और शैलेंद्र ठाकुर भगवती कंस्ट्रक्शन कार्यालय में किसी मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच अचानक कहासुनी हो गई, इसी बीच शैलेंद्र ठाकुर के साथ खड़े विक्की ने कमर से पिस्टल निकालकर जितेंद्र लोधी पर फायर कर दिए। 4 राउंड फायर के दौरान जितेंद्र ठाकुर ने बचने की कोशिश की जिसमें पीठ पर चार गोलियां लगी।

विवाद की वजह क्या, पुलिस कर रही है जांच
बातों बातों में आखिर किस वजह से दोनो युवकों में विवाद हुआ और तीसरे युवक विक्की ने आखिर क्यों फायरिंग की, ये पुलिस के लिए अभी रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

बीच शहर में गोली चलते ही मच गई भगदड़
जबलपुर का त्रिपुरी चौक काफी व्यस्त इलाका माना जाता है। जैसे ही इलाके में गोलियों की आवाज आई वैसे त्रिपुरी चौक से लेकर मेडिकल तक भगदड़ का माहौल बन गया। राहगीर भयभीत होकर यहां वहां छिपने लगे, जिसके बाद त्रिपुरी चौक में लंबा जाम लग गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews