बिजली विभाग के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया ऐलान, जानें

बिजली विभाग के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया ऐलान, जानें

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में रोशनी के महापर्व दीपावली के पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक बार फिर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कई सालों तक सरकार की सेवा करने के बाद भी बिजली महकमे के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। चुनाव के पहले सरकार ने इनके नियमितीकरण से लेकर संविलियन का वादा किया था बावजूद इसके न तो सरकार अपने वादे को पूरा कर पा रही है और न ही इनकी मांगों पर गौर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…जब डेटिंग एप पर चूहे ने बनाई प्रोफाइल, इस तरह उड़ा मजाक

बता दें कि प्रदेश सरकार और बिजली कंपनियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बिजली महकमे के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को तीखे तेवर दिखाए। सैकड़ों की तादाद में एकजुट हुए कर्मचारियों और अधिकारियों ने बिजली मुख्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बिजली महकमे में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है यही वजह है कि चुनाव के पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों का संविलियन करने की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज ने किसानों के नाम दिया संदेश, खाद की उपलब्धता पर कही ये बड़ी बात

सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए बिजली महकमे के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों पर गौर कर उन्हें उनका हक नहीं दिया गया तो वे अपने आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। रोशनी के महापर्व दीपावली के पहले बिजली विभाग के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों के उग्र तेवरों ने बिजली कंपनियों के अधिकारियों को भी परेशानी में डाल दिया है। दरअसल दीपावली के मौके पर बिजली की सबसे ज्यादा मांग होती है और इस दौरान बिजली कर्मचारियों की नाराजगी त्योहार का रंग फीका कर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”760311440″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews