जब डेटिंग एप पर चूहे ने बनाई प्रोफाइल, इस तरह उड़ा मजाक

जब डेटिंग एप पर चूहे ने बनाई प्रोफाइल, इस तरह उड़ा मजाक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन डेटिंग एप (online dating app) पर प्रोफाइल बनाते समय लोगों का ध्यान इस बात पर होता है कि ज्यादा से ज्यादा मैच मिल सके। इसके लिए वो अपने बायो को आकर्षक और प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन एक शख्स की छोटी सी गलती ने उसके सारे किए धरे पर पानी फेर दिया।

पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच बुरा फंसे Kapil Sharma, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

दरअसल टिंडर (Tinder) पर इस व्यक्ति ने अपनी प्रोफाइल बनाई जिसका नाम रे (Ray) था, लेकिन गलती से उसने y की जगह t लिख दिया और इस कारण उसना नाम Rat लिखा गया। इस एप में प्रोफाइल बनाने के बाद उसे एडिट करे का विकल्प नही होता है और इसी कारण रे अब हमेशा के लिए रेट यानी चूहा बन गया है। बता दें कि डेटिंग वेबसाइट्स पर अपना नाम, रुचियां, प्रोफेशन, स्थान, आप क्या चाहते हैं आदि कैटेगरी होती है और इनमें से कुछ वैकल्पिक होते हैं और कुछ अनिवार्य। ज्यादातर एप में बाद में आप कुछ खास चीजों में बदलाव नहीं कर सकते और उनमें से एक आपका नाम भी है।

अब इस शख्स की प्रोफाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि ‘अब तो तुम्हें चुहिया ही मिलेगी’ तो कोई कह रहा हैं कि ‘जो इतना आसान नाम भी ठीक से नहीं लिख सकता उसे भला कोई लड़की क्यों डेट करेगी।’ बहरहाल, अब शख्स ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए नीचे लिख दिया है कि ‘मेरा नाम रे है और मैं इसे बदल नहीं सकता हूं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews