जबलपुर : अघोषित बिजली कटौती के संबंध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली दफ्तर का किया घेराव

punjab congress

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश में लगातार बिजली कटौती राज्य सरकार ने मोर्चा खोल दिया है, आज जबलपुर में लम्वे समय से अघोषित बिजली कटौती और अनाप-शनाप बिलों के विरोध में पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने आंदोलन किया, पूर्व मंत्री और विधायक कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की अगुआई में आज सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली, जनता को साथ लेकर निकली ये रैली मिशन कंपाउंड स्थित बिजली दफ्तार पहुंची जहां कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली दफ्तर का घेराव किया, कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने बिजली कंपनी पर, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े…भिंड : तेज आंधी पानी के साथ गिरे ओले, किसानों की फसल बर्बाद

विधायक का कहना है कि उनके क्षेत्र में ना सिर्फ अघोषित बिजली कटौती की जाती है बल्कि यहां कोरोनाकाल में माफ किए गए बिजली बिल नए बिलों में जोड़कर अब भारी भरकम बिल जनता को थमाए जा रहे हैं विधायक लखन घनघोरिया ने अपने क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतें दूर ना होने पर हिंसात्मक आंदोलन की भी चेतावनी दे डाली, इधर बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देशों पर ही कोरोनाकाल में 1 साल तक बिल वसूली स्थगित थी और अब 40 से 32 फीसदी छूट के साथ उनकी वसूली का अभियान चलाया जा रहा है अधिकारियों ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बिजली डिस्ट्रिब्यूशन से संबंधी शिकायतें जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews