Jabalpur: एम्बुलेंस के जरिए हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस के उड़े होश, आरोपी फरार

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में ओमती थाना पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर एक एम्बुलेंस (ambulance) को जब चेक किया तो पाया कि उसमें मरीज की जगह शराब (liquor) की पेटियां रखी हुई थी। यह देखते ही पुलिस के होश उड़ गए। एम्बुलेंस में मरीज (patients) की जगह पुलिस को चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है लेकिन अभी तक फरार आरोपियोंं (accused) तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

यह भी पढ़ें… इंदौर : हाईटेक तरीके से दिया एटीएम लूट को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

एम्बुलेंस में रखी थी शराब
ओमती पुलिस ने शराब तस्करी की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस में अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही है,जिसके बाद तत्काल थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने टीम गठित कर घंटाघर में चैकिंग लगाई गई तभी एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस घंटाघर में आते हुए दिखी। एम्बुलेंस को पुलिस ने जब चैकिंग के दौरान रोका तो चालक यह कहकर पुलिस को हटाने का प्रयास किया कि एम्बुलेंस आवश्यक सेवा हेतु है यदि पुलिस चैकिंग करेगी तो मरीज की जान को खतरा है।

यह भी पढ़ें… पंचायत मंत्री की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए भाजपा के दो बड़े नेता, थाने तक पहुंचा मामला

लेकिन योजना के अनुसार जब पुलिस ने सख्ती के साथ एम्बुलेंस चालक को रोका तो वह वाहन छोड़कर पुलिस को चकमा देकर पेंटीनाका की तरफ भाग गया। पुलिस  एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर उसमें रखी 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर फरार आरोपियों को तलाश रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews