जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक यंत्री और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

indore Lokayukta

Jabalpur Corruption News : लोकायुक्त की टीम ने आज एक बार फिर सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, ट्रेपिंग की ये कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सिवनी जिले में की है लोकायुक्त ने बिजली कंपनी के सहायक यंत्री और उसके सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर को बिजली ठेकेदार से 60 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिवनी जिले की छपारा में बिजली ठेकेदार कलीम खान द्वारा ताखला गांव में किसानों के खेत में स्थापित ट्रांसफार्मर और 11 केवी बिजली लाइन हैंडओवर लेने के एवज में सहायक यंत्री सल्लाम द्वारा 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ठेकेदार द्वारा लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई गई थी।

रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने सहायक यंत्री शैलेन्द्र नाथ सल्लाम और उसके सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर मयंक साहू को ट्रेप करने की योजना बनाई और योजना के तहत आज 18 दिसंबर को फरियादी को लेकर मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लखनादौन संभाग के अधीनस्थ छपारा कार्यालय सिवनी पहुंच गए।

फरियादी और रिश्वतखोर सहायक यंत्री के बीच हुई बातचीत के आधार पर फरियादी कलीम खान रिश्वत की राशि 60 हजार रुपये के साथ मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लखनादौन संभाग के अधीनस्थ छपारा कार्यालय पहुंचा और उसने वो राशि सहायक यंत्री शैलेन्द्र नाथ सल्लाम और उसके सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर मयंक साहू को जैसे ही दी इशारा मिलते ही पहले से तैयार लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

seoni

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय सिवनी में लोकायुक्त के रेड से हडकंप मच गया वहां मौजूदा स्टाफ हडबडा गया और कर्मचारी यहाँ वहां भागने लगे, लोकायुक्त ने सहायक यंत्री शैलेन्द्र नाथ सल्लाम और उसके सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर मयंक साहू से रिश्वत की राशि 60 हजार रुपये जब्त कर ली और उनके हाथ धुलवाए तो वे गुलाबी हो गए जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews