जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहकारी समिति प्रबंधक गिरफ्तार

Chhindwara Lokayukta Action

Jabalpur Corruption News : मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को एक बार फिर सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, ट्रेपिंग की ये कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ग्राम छत्तरपुर तहसील पनागर में की है लोकायुक्त पुलिस ने किसान से रिश्वत मांगने वाले सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी प्रबंधक का नाम नवल किशोर खंपरिया है जो की धान तुलाई के लिए किसान से प्रति क्विंटल 35 रुपए के हिसाब से रिश्वत की डिमांड की थी। खास बात यह है कि सेवा सहकारी समिति प्रबंधक का कहना था कि 35 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से जो दिए जा रहे हैं, वह समिति के पास जाएंगे जबकि मुझे 5 से 10 प्रति क्विंटल अलग से चाहिए।

किसान डुमरी लाल यादव ने नवल किशोर खंपरिया से कुछ पैसे कम करने की बात कही जिसमें 9000 में जाकर सौदा तय हुआ। सेवा सहकारी प्रबंधक के द्वारा रिश्वत मांगी जाने की शिकायत डुमरी लाल यादव ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत का सत्यापन किया और बुधवार की शाम को जबलपुर- कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित एक होटल में नवल किशोर को रुपए लेने के लिए बुलाया गया। किसान डूमरी लाल ने जैसे ही नवल किशोर खंपरिया को रिश्वत के 9000 रुपए दिए तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को हुई इस कार्यवाही में डीएसपी सुरेखा परमार, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, कमल सिंह और 5 सदस्य लोकायुक्त की टीम रही।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews