जबलपुर- लॉकडाउन में चल रहा था मसाज पार्लर, पुलिस की दबिश, युवक-युवतियां पकड़ाए

जबलपुर- लॉकडाउन में चल रहा था मसाज पार्लर, पुलिस की दबिश, युवक-युवतियां पकड़ाए

प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर, संदीप कुमार। कहते हैं शौक बड़ी चीज है। लेकिन अगर शौक नियमों की अनदेखी करे तो ये जेल भी पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ जबलपुर में, जब यहां लॉकडाउन में भी मसाज पार्लर खुला पाया गया। यहां पर शटर डाउन कर मसाज पार्लर चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

18+ में वैक्सिनेशन को लेकर भारी उत्साह, रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतें

रेलवे स्टेशन के नजदीक पोलो मैक्स होटल में तमाम पाबंदियों के बाद भी मसाज पार्लर संचालित किया जा रहा था। इस बात की जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने टीम के साथ मसाज पार्लर पर छापा मारा। यहां पाया गया कि इंदौर, भोपाल, सीधा, नरसिंहपुर सहित अलग अलग शहरों से आए लड़के लड़कियां ग्राहकों को मसाज सर्विस दे रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्राहक भाग निकलने में कामयाब रहे लेकिन मसाज कर रहे पांच युवक व तीन युवतियों को पुलिस ने पकड़ा और धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के आदेश की अवहेलना पाए जाने पर धारा 269,270,51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावना है कि कुछ और लोग पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews