जबलपुर: इन दो अभिनेताओं का कोरोना बचाव को लेकर संदेश, जानिए क्या कहा

जबलपुर: इन दो अभिनेताओं का कोरोना बचाव को लेकर संदेश, जानिए क्या कहा

जबलपुर।संदीप कुमार।

एक तरफ जहां सारा विश्व कोरोना वायरस के इस महामारी से तबाह है। वहीं देश की जनता को इस महामारी से जागरूक करने की कोशिश में अब सरकार और प्रशासन के बाद बॉलीवुड के एक्टर्स भी सामने आ रहे है। इसी जागरूकता अभियान में अब जबलपुर के बॉलीवुड एक्टर्स रघुवीर यादव और चाइल्ड आर्टिस्ट वेदान्त सिन्हा ने भी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का संदेश दिया है।

जबलपुर के रहने वाले रघुवीर यादव ने कोरोना वायरस से बचाव का मैसेज देते हुए देश की जनता से निवेदन किया है कि वो अपने अपने घरों पर ही रहे। उन्होंने कहा कि ये बीमारी जो महामारी बनकर सामने आई है आज उसे रोकने का सिर्फ एक तरीका है अपने हाथों को बार बार धोए और कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलने की जरुरत पड़े। वहीं चाइल्ड आर्टिस्ट वेदान्त सिन्हा जो कि मनोज बाजपेयी, प्रियंका चोपड़ा सहित कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।इस बाल कलाकार ने भी कोरोना वायरस को लेकर जनता को अलर्ट किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews