Jabalpur : बच्चों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठी मां, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। दबंगो के खिलाफ एक महिला ने बार- बार थाने में शिकायत की पर जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने उनकी एक न सुनी आखिरकार सिस्टम से थक हार कर एक महिला अपने दो मासूम बच्चो के साथ कोतवाली थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। इतना सब होने के बाद भी कोतवाली पुलिस का महिला के ऊपर दिल नही पसीजा, महिला थाने के बाहर बैठी रही और पुलिस तमाशबीन बनी सब कुछ देखती रही।

यह भी पढ़े… 7th Pay Commission : MP के लाखों शिक्षकों को शिवराज सरकार का तोहफा, आदेश जारी

कोतवाली थाना के बाहर धरने पर बैठी महिला का आरोप (Woman’s charge) है कि इलाके के ही कुछ लोग उसके परिवार वालो को परेशान कर रहा है ।इतना ही नही जबरन उसके मकान पर कब्जा भी जमाना चाह रहे है,जिसको लेकर पीडि़ता ने थाने में अनेकों शिकायतें कि पर पुलिस के कान में जूं तक नहीं रेंग रही थी, पुलिस की लापरवाही के कारण दबंग के हौसले इतने बढ़ गए कि अब वह आए दिन घर में आकर रेप करने की धमकी दे रहे है।

जानकारी के मुताबिक सुरेखा पटेल आनंद कॉलोनी निवासी ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत में था कि कृष्णा बेन व एक सराफा व्यापारी उसे धमकी(Threat) दे रहे हैं, थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा जिसके चलते उनके हौसले और बुलंद हो गए, मजबूर वश महिला अपनी बेटी रूबी पटैल और बेटे कान्हा पटैल के साथ कोतवाली थाने के सामने धरने पर बैठी गई।

यह भी पढ़े… MP Budget 2021 : किसानों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है शिवराज सरकार

इधर पुलिस का कहना है कि पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही उंन्होने कहा कि यह प्रापर्टी का विवाद है। पीडि़ता के पति की एक अन्य पत्नी भी है और पति ने अपनी प्रॉपर्टी (Property) किसी अन्य को बेंचने का एग्रीमेंट किया था इस कारण ये विवाद की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल मामले की कार्रवाई जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews