Jabalpur News: चिलचिलाती धूप से राहगीरों को राहत प्रदान करने निगमायुक्त की नई पहल, प्रमुख चौराहों पर चलाई जाएगी फॉगर मशीन

फॉगर मशीन लग जाने से जबलपुर शहर में स्वच्छ वायु का उत्तम लाभ मिलेगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि निगमायुक्त प्रीति यादव की इस नई पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है
Jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी को लेकर जबलपुर शहर में स्वच्छ वायु एवं शहर के नागरिकों को चिलचिलाती धूप से राहत प्रदान करने निगमायुक्त प्रीति यादव ने एक नई पहल की शुरूआत की है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि शहर में स्वच्छ वायु का वातावरण बनाने एवं भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए इस मौसम में चिलचिलाती धूप से आम नागरिकों, राहगीरों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है।

दोपहर में चलाई जाएगी फॉगर मशीन

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर फॉगर मशीन लगवाई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके। निगमायुक्त यादव के उठाए गए एक छोटे से कदम को लोगो द्वारा बहुत सराहा जा रहा है। स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशन में शहर के विभिन्न चौराहों तीन पत्ती, छोटी लाइन, सिविक सेंटर, ब्लूम चौक, मालवीय चौक, राजीव गांधी चौक, बंदरिया तिराहा, एस.बी.आई. चौक, आई.एस.बी.टी., दिनदयाल चौक आदि चौरहों पर लोगों को राहत प्रदान करने के लिए निगम द्वारा ख़रीदी गई फॉगर मशीन प्रतिदिन दोपहर के समय में चलायी जाएगी, जिससे लोगो को इस चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकेगी।

नई पहल की सराहना की जा रही

फॉगर मशीन लग जाने से जबलपुर शहर में स्वच्छ वायु का उत्तम लाभ मिलेगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि निगमायुक्त प्रीति यादव की इस नई पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है और बहुत पसंद भी किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”949088449″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews