मुफ्ती ए आजम ने दी रमज़ान की बधाई, बोले-मस्जिद में नमाज अदा करने 5-7आदमी ही जाए

मुफ्ती ए आजम ने दी रमज़ान की बधाई, बोले-मस्जिद में नमाज अदा करने 5-7आदमी ही जाए

जबलपुर । संदीप कुमार।

रमजान पर्व में मध्यप्रदेश के मुफ्ती ए आजम मोहम्मद अहमद कादरी ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है साथ ही मुस्लिम भाइयो को हिदायत दी है कि वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए सभी लोग हूकूमत के द्वारा लगाई गई पाबंदियों का ध्यान रखे और जो भी निर्देश जारी किए गए है उसका पालन करे।मुफ़्ती ए आजम ने यह भी सभी से गुजारिश की है कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही नमाज को अदा करे और फिर भी अगर को मस्जिद जाता है तो पांच या सात आदमी जाए।वही मध्यप्रदेश मुफ्ती ए आजम ने यह भी कहा है कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कोई भी इफ्तारे आम दावत का इंतजामात न करे क्योकि ऐसे में सोशल डिस्टेन्स का पालन नही होगा और हो सकता है कि ये बीमारी और फैल जाए इसलिए कोई भी दावत न करे बल्कि दावत का खाना गरीबो को बाट दे।इधर मुफ्ती ए आजम ने देश मे फैली हुई बीमारी को लेकर आदेश दिए है कि लोग अपने अपने घरों पर ही रहे।सड़को पर भीड़ न लगाएं।

मुस्लिम समुदाय में रमजान को खास पर्व माना जाता है।इस पर्व के दौरान ही इस्लामिक पैगंबर मोहम्मद के सामने कुरान की पहली झलक पेश की गई थी. लिहाजा रमजान को कुरान के जश्न का मौका भी माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगो का रमजान पर्व इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक 9वां महीना में होता है, इसमें सभी मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीना तक रोजा रखते हैं। इस साल भी रमजान पर्व की शुरुआत 26 अप्रैल से हो रही है पर कोरोना वायरस के प्रकोप रमजान पर्व फीका कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews