
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोला गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतिका की 12 दिन पहले ही शादी हुई थी। दरअसल 22 वर्षीय रूबी पटेल शादी के बाद अपने मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी और शनिवार दोपहर जब घर के बाकी सदस्य पड़ोस में शादी वाले घर पर गए हुए थे तभी नवविवाहिता ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब दोपहर बाद घर आए तो देखा की रूबी बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूली हुई है.. आनन फानन में महिला को मझौली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया..घटना की सूचना पर पहुंची मझौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
बताया जा रहा है की शुक्रवार की दोपहर मायके पक्ष के परिजन और उनके ही कुछ रिश्तेदारों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी जिसमे मृतिका के भाई और चाचा को गंभीर चोटें भी आईं थी और यह सब घटनाक्रम देखने के बाद से ही रूबी सदमे में थी। सूत्रों के अनुसार इसी वजह से रूबी ने यह कदम उठाया होगा।
फिलहाल मामले में पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
