मंदिर में ग्रिल लगाने को लेकर विवाद, आपस में भिड़े दो पक्ष, भारी पुलिस बल तैनात

मंदिर में ग्रिल लगाने को लेकर विवाद, आपस में भिड़े दो पक्ष, भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर।

खबर जबलपुर से है जहाँ मंदिर में ग्रिल लगाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद कुछ ही देर में दोनों पक्ष के बीच सुलह भी हो गई पर कुछ देर के लिए शहर के मिलौनी गंज को छावनी में तब्दील करना पड़ा।मामला में मंदिर में लग रही ग्रिल लगाने को लेकर उपजा था।पर पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षो में आम सहमति बनाते हुए मामले को शांत कराया गया।दर्शल मिलौनीगंज के मछली मार्केट में दो पक्षो के बीच उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

जिला प्रशासन  और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुच गए और बिगड़ती स्थिति को काबू में किया। एक पक्ष का कहना है कि इस इलाके में करीब 2 सौ साल पुराना पीपल का पेड़ है जिसमे लोगो द्वारा वर्षो पहले एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया गया था ।

धार्मिक आस्था के चलतेे लोग पीपल की परिक्रमा करते  है लेकिन क्षेत्र के आवारा जानवर यंहा पर आकर गंदगी करते है जिसके कारण धार्मिक भावना को ठेस पहुँच रही थी यही वजह है कि मंदिर में ग्रिल लगाने का कार्य किया जा रहा था वही दूसरे पक्ष के लोगो ने इसमें आपत्ति जताई थी। जिसके चलते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। वही जिला प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद मामले को सुलझा लिया। दूसरे पक्ष ने भी अपनी सहमति देते हुए पहले पक्ष को ग्रिल लगाने कि अनुमति दे दी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews