बारिश ने नए साल के जश्‍न में डाला खलल, घाटों पर भी श्रद्धालुओं की रही कमी

बारिश ने नए साल के जश्‍न में डाला खलल, घाटों पर भी श्रद्धालुओं की रही कमी

जबलपुर।

बारिश के साथ नव वर्ष 2019 का समापन और फिर 2020 का आगाज भी बारिश के साथ जबलपुर में हुआ।यही वजह थी कि नव वर्ष के सभी कार्यक्रम ने बारिश खलल बनकर आई।वही दूसरी और जबलपुर के नर्मदा घाट ग्वारीघाट में बारिश के चलते श्रद्धालुओं की कमी देखी गई।आम तौर पर आज के दिन ग्वारीघाट में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है।पर आज सुबह से हो रही बारिश ने नव वर्ष का जश्न फीका कर दिया।बात करे अगर जबलपुर के ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, भंवरताल पार्क सहित अन्य स्थानों की तो ये स्थान आज खाली रहे।हालांकि दोपहर बाद से बारिश जरूर थम गई है पर ठंड अब लोगो को घर से निकलने नही दे रही है।कहा  जा सकता है कि अब 2020 का आगाज लोग अपने अपने घरों में ही परिवार के साथ मना कर खुश होंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews