शाह के दौरे से पहले राकेश सिंह ने ली अधिकारियों की फाइनल बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शाह के दौरे से पहले राकेश सिंह ने ली अधिकारियों की फाइनल बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जबलपुर।

सीएए और एनआरसी में जनजागरण एवं जनता से सीधे संवाद के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 12 जनवरी को जबलपुर दौरा है।जिसको लेकर अहम बैठक आज जबलपुर के सर्किट हाउस में हुई।बैठक में राकेश सिंह के अलावा डीआईजी भगवत सिंह चौहान,कलेक्टर भरत यादव,एसपी अमित सिंह,महापौर स्वाति गोडबोले सहित भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री मौजूद रहे।बैठक में सांसद राकेश सिंह ने अधिकारियों से केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज फाइनल चर्चा की गई।बैठक में मिले दिशा निर्देश को लेकर एसपी अमित सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर ये बैठक हुई है जिसमे पार्टी के तमाम लोगो के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे है।बैठक में कार्यक्रम के साथ साथ कहा पार्किंग होगी,कितने लोग केंद्रीय मंत्री के मंच को साझा करेंगे,कितनी भीड़ आएगी इसके साथ साथ कोई परेशानी आई तो उससे कैसे निपटा जाए इस विषय मे चर्चा की गई हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews