जबलपुर में इन जगहों को किया संक्रमित घोषित, आना-जाना पूर्णता प्रतिबंधित

जबलपुर में इन जगहों को किया संक्रमित घोषित, आना-जाना पूर्णता प्रतिबंधित

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस को जबलपुर में पूरी तरह से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सख्ती और बढ़ा दी है।कलेक्टर भरत यादव ने सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना वायरस संक्रमित इलाक़ो घोषित कर दिए है।इन इलाकों में रहने वालों व्यक्तियों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है साथ ही अब प्रशासन संक्रमित मरीजो के पड़ोसियों के घरों का भी सर्वे करवाने की तैयारी में जुट गया है।

इन इलाकों किया संक्रमित घोषित
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जेवलर्स संचालक मुकेश अग्रवाल का रहवास इलाका कछियाना-गढ़ा-बढ़ा फुहारा-लार्डगंज सहित छह ऐसे स्थान है जिसे की कोरोना वायरस संक्रमित एरिया घोषित किया गया है।ऐसे एरिया में आने जाने पर भी पूर्णताः मनाही है।

8 घरों के पास की सड़कें सील
जबलपुर में कोरोना वायरस के आठ पॉजिटिव मरीज मिले हैं एतिहातन के तौर पर जिला प्रशासन ने आठो मरीजों के घरों के सामने की सड़कों को पूरी तरह से सील कर दिया है। वेरीकेट लगाने के अलावा पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं जिससे कि आसपास के लोगों को वहां जाने से रोका जा सके। साथ ही जिला प्रशासन इन मरीजों के आसपास रहने वाले परिवारों का सर्वे भी कराने की तैयारी में जुट गया है अगर उन परिवारों को सर्दी जुखाम या अन्य कोई बीमारी होती है तो उसका रिकॉर्ड भी स्वास्थ्य विभाग रखेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews