Jabalpur News : बहन की ससुराल आये युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Jabalpur News : बहन की ससुराल आये युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

Jabalpur News :  जबलपुर के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कूड़ा में अपनी बहन की ससुराल आए युवक ने खुद की कनपटी पर कट्टा रखकर फायर कर दिया, जिसके चलते युवक का भेजा बाहर आ गया और युवक की तत्काल मौत हो गई, घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेझते हुए मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि मृतक फूल सिंह ग्राम कूड़ा में अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था जहाँ देर रात किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से उसका विवाद हो गया और सुबह फूल सिंह ने अपनी कनपटी पर रखकर कट्टे से फायर कर दिया, फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने मौके से देशी कट्टा जब्त करते हुए शव को पीएम के  लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है ।

अचानक गोली की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसी कौन सी बात हुई कि फूल सिंह ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली, पुलिस इस संबंध में रिश्तेदारों से  पूछताछ में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews