SP-कमिश्नर के तबादलों पर गर्माई सियासत, पूर्व मंत्री ने शिवराज से मांगा इस्तीफा

लखन घनघोरिया

जबलपुर।संदीप कुमार।
कोरोना वायरस संक्रमण से जब शहर जूझ रहा हो ऐसे में महज चंद घंटों के भीतर जिले से बड़े अधिकारियों के तबादले को लेकर अब जबलपुर में सियासत गरमा गई है।इस विषम परिस्थितियों में राज्य सरकार के इस फैसले पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने अपनी आपत्ति जताई है।

पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि जब पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा था उस समय शिवराज सिंह को कमलनाथ सरकार की मदद करना था पर वह देश वासियों की चिंता छोड़कर शिवराज सिंह और समूची भारतीय जनता पार्टी ने सरकार को लूट लिया था।भाजपा का स्वार्थ किस कदर संवेदनहीन हो गया था जिसका खामियाजा पूरा प्रदेश भुगत रहा है।पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि आज जब जबलपुर धीरे धीरे संक्रिमत मरीजो की संख्या को लेकर बढ़ रहा है तो ऐसे में उस अधिकारी का तबादला करना जो कि हमेशा ही शहर के लिए खड़ा रहता है और सार्वजनिक रूप से तमाम नेता जनप्रतिनिधि तारीफ भी करते हो उस अधिकारी को ऐसे समय मे हटाना निश्चित रूप से प्रतिशोध की भावना की इंगित करता है।

पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि शिवराज सिंह स्वयं सभी विभागों के मुखिया बने हुए है।चाहे स्वास्थ्य विभाग हो या गृह विभाग ऐसे तमाम विभाग जहाँ सरकार असफल हो रही है ऐसे विभागों के लिए वो खुद दोषी है।लॉक डाउन के समय हो रही मौतों के लिए क्या शिवराज सिंह जिम्मेदार नही है।यदि इन घटनाओ को हम कानून व्यवस्था से लेकर देखे तो शिवराज सिंह ही प्रदेश में फैली अराजकता के जिम्मेदार है उन्हें तुरंत ही अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews