Jabalpur News : ऑटो चालक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी पर झूला

छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में ऑटो चालक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी में झूल गया।घटना रांझी थाना के शारदा नगर की बताई जा रही है जहां पर की पति ने पहले तो अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। दोनों की ही मौत हो गई है सूचना के बाद रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…MP News : कांग्रेस ने किए महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित

जानकारी के मुताबिक मृतक विभोर साहू जो कि ऑटो चलाता था उसका धनवंतरी नगर निवासी रितु साहू से 4 माह पहले विवाह हुआ था। दोनों ही अभी तक अच्छे से घर पर रहा करते थे। आज मृतक विभोर साहू का भाई और माँ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे उसी दौरान अचानक की दोनों का विवाद हुआ और उसके बाद विभोर ने पहले तो पत्नी की हत्या की और फिर बाद में खुद भी फांसी पर झूल गया।

यह भी पढ़े…पत्रकारिता की आँख, नाक और कान रूपी स्ट्रिंगर के कृतित्व को उजागर करती “डॉ नरेंद्र अरजरिया” की नई पुस्तक

विभोर साहू के भाई और मां जब घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से लगा हुआ है इसके बाद फिर पड़ोसियों को सूचना दी सभी ने मिलकर दरवाजा खोला तो देखा कि विभोर फांसी पर लटका हुआ है जबकि उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई है।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत ही रांझी थाना पुलिस को दी जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे सहित थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews