Jabalpur News : मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काटे चालान

Jabalpur News : मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काटे चालान

Jabalpur News : जबलपुर में अतिरिक्त साइलेंसर लगवाने वालों पर पुलिस की गाज लगातार गिर रही है, पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के आदेश पर ओमती थाना क्षेत्र में संभागीय चेकिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 3 थानों की पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को दबोचा जो अपने मोटरसाइकिल पर अतिरिक्त साइलेंसर लगाए हुए थे।

10 वाहन चालकों को पकड़ा

ओमती थाने में पदस्थ उप निरीक्षक वीडी दिवेदी का कहना है कि कल जहां पांच वाहनों को जप्त किया था वही अभी तक 10 वाहन चालकों को पकड़ा गया है और जिसमें अमानक साइलेंसर पाया जाता है उस पर चलानी कार्रवाई की जाएगी। और सबके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

गौरतलब है कि जबलपुर में मोटरसाइकिल सवारों के द्वारा अतिरिक्त साइलेंसर लगवा लिए जाते थे, जो इतने खतरनाक रूप से गरजते थे मानों गोली या बमों की आवाज हो जिससे बुजुर्गों और कमजोर दिल वालों के लिए खतरा हो सकता था जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक सार्थक पहल की और जबलपुर को इन शांति को भंग करने वाले लोगों से निजात मिल सकेगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”823368647″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews