
Jabalpur News : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक नया मुद्दा सामने आया है ये मुद्दा है स्मार्ट बिजली मीटर का। जबलपुर सहित पूरे मध्य प्रदेश में सरकार को स्मार्ट मीटर लगना है। सिर्फ जबलपुर जिले में ही शुरुआती चरण में 2,89,000 स्मार्ट मीटर बिजली विभाग ने लगाने का फैसला किया है लेकिन इसे लेकर कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने निकाला जागरूकता रथ, पब्लिक को दिखायेंगे स्मार्ट मीटर की लूट
जबलपुर में आज कांग्रेस ने जागरूकता रथ निकाला जिसमें एक बड़ी एलसीडी लगी गई है। इस एलसीडी में 25 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है जो कि आम पब्लिक को दिखाई जाएगी कि कैसे आखिर स्मार्ट मीटर के माध्यम से लोगों को लूटा जाता है। कांग्रेस के इस जागरूकता रथ को राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांग्रेस की चेतावनी नहीं लगने देंगे स्मार्ट बिजली मीटर
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरव शर्मा का कहना है कि बिजली विभाग चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन हम लोग स्मार्ट मीटर का विरोध करते रहेंगे और आम पब्लिक को यह बताएंगे कि आखिर कैसे बिजली विभाग जो 7000 रुपए का मीटर फ्री में दे रहा है उसके एवज में आप लोगों से लाखों रुपए कमाएगा।
विवेक तनखा बोले- ये चुनाव के समय यह क्यों हो रहा है ?
राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का कहना है कि अगर सरकार को स्मार्ट मीटर फ्री में देना ही था तो बहुत पहले दे देते, आखिर चुनाव के समय यह क्यों किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का यह भी आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से करोड़ों रुपए कमाए जाएंगे और फिर बाद में इसका इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”862319299″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

