Jabalpur News : बागियों को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित

Jabalpur News : बागियों को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित

जबलपुर, संदीप कुमार। कांग्रेस पार्टी से बगावत करने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 5 प्रत्याशियों को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह सभी प्रत्याशी सिहोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में खड़े होकर चुनाव लड़ रहे थे।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने बताया कि सिहोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के 5 नेता बागी हो गए थे और वह पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे थे। जिस पर संज्ञान लिया गया और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। पार्टी ने पांचों बागी नेताओ को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

ये भी पढ़ें – प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे BJP, Congress ने गार्बेज शुल्क माफ करने सहित किये कई वादे

हम आपको बता दें कि सिहोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 01 से प्रमोद चौधरी, वार्ड 05 से अकरम रजा अंसारी, वार्ड 09 से श्रीमती लीला कोल, वार्ड 11 से श्रीमती सरोज पटेल और वार्ड नंबर 13 से संतोष खमपरिया कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे इंदौर, कहा – कांग्रेस ढूंढ रही अपना अस्तित्व, निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में होगी ट्रिपल इंजिन की सरकार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews