Hindi News

Jabalpur news: जिले में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला, देर रात हुई एक नई वारदात

Published:
Jabalpur news: जिले में नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला, देर रात हुई एक नई वारदात

जबलपुर, संदिप कुमार। जबलपुर में एक के बाद एक हत्या होती जा रही है और पुलिस एवं प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी हत्याओं का यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामले में बीती देर रात गढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

यहां भी देखें- Jabalpur news: ससुराल में दामाद की मौत, घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक का नाम सुमित गुप्ता है। हत्यारे फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो चुके हैं। हत्या की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस सकरी हो चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।

यहां भी देखें- Jabalpur News : नाले के ऊपर बैठकर पी रहा था शराब, फिर हुआ ये

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे जाने के बाद गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के मुताबिक कल देर रात सूचना मिली थी कि पचमढ़ी मंदिर के पास किसी ने 28 वर्षीय सुमित गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

यहां भी देखें- Jabalpur News : डॉ यादव बने MP-CG न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के पहले अध्यक्ष

हत्या किन कारणों से की गई है और वारदात में कितने आरोपी शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, हत्या के बाद से ही गढ़ा थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। बता दें कि जबलपुर में लगातार इस तरह की घटनाएं पिछले कुछ दिनों से होती जा रही है और पुलिस एवं प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews