
Jabalpur News : जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत एक वृद्ध माता-पिता को उनके ही पुत्र द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। वृद्ध माता-पिता ने परेशान होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर बताया कि हम अपने बेटे कों अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर रहें है।
यह है मामला
वृद्ध पुष्पा राजपूत ने एसडीएम को बताया कि हमने सोचा नही था कि बुढ़ापे के लिए जिस लड़के कों शिक्षा देकर पैरों पर खड़ा किया पर उसी बेटे ने बुढ़ापे में हमें परेशान करेगा। उन्होंने बताया कि 2014 से हमारा पुत्र काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था उसके बाद लॉकडाउन के समय कुछ दिनों के लिए घर आया फिर लॉकडाउन खत्म होने के बाद पूना चला गया।
पुष्पा राजपूत ने बताया कि पति के रिटायरमेंट के बाद बेटा किसी लड़की को साथ में लेकर आया और फिर बिजनेस के लिए पैसा मांगने लगा। पैसा ना देनें पर विवाद की स्थितियां उत्पन्न हुई और लड़के ने साथ में रहने वाली लड़की के साथ हम दोनों को बेवजह परेशान करने लगा, जिसके चलते मैं एवं मेरे पति द्वारा या निर्णय लिया गया कि ऐसे पुत्र को हम अपने जीवन से अपनी जल अचल संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं हम अपने पूरे होश आवाज में यह निर्णय लिया है आज से हमारे पुत्र हेमंत राजपूत से जुड़े हुए किसी भी सदस्य से हमारा कोई भी किसी प्रकार का नाता नहीं रहेगा ना ही वह हमारी चल-अचल संपत्ति के बारिश नहीं होंगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832875726″]
