Jabalpur News : डॉक्टर के बाउंसरों ने मेडिकल स्टोर में की जमकर तोड़फोड़, मामला दर्ज

SDM द्वारा उसकी शॉप पर स्थगन आदेश दिया गया है और मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
Seth Mannulal Jagannath Das Trust Hospital

Jabalpur News : जबलपुर के सेठ मन्नूलाल जगन्नाथ दास ट्रस्ट हॉस्पिटल में स्थित एक मेडिकल स्टोर में देर रात जमकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना से अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया।

मेडिकल दूकान संचालक अशोक साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि मन्नू लाल अस्पताल में उसकी मेडिकल शॉप है। अस्पताल में मरीजों को जो भी दवाईया लगती है, उसकी ही शाप से जाती है। अस्पताल पर मेडिकल स्टोर संचालक अशोक साहू का 5 करोड़ का बिल बकाया है। जब उसने अपना बिल का रूपया अस्पताल प्रबंधन से मांगा तो वहां की डॉक्टर मानसी चंसोरिया ने अपने बाउंसरों को भेजकर उसके मेडिकल शाप में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

जाँच में जुटी पुलिस

अशोक साहू का ये भी कहना है की SDM द्वारा उसकी शॉप पर स्थगन आदेश दिया गया है और मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026882300″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews