Jabalpur News : नशीले इंजेक्शन की हो रही थी तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागरों का फरार सरगना महेश विश्वकर्मा गिरफ्तार, 11 लाख रूपये के 18 हजार नशीले इंजैक्शन के जप्त
BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Jabalpur News : अवैध मादक पदार्थ और नशीले इंजेक्शनों के कारोबार पर शक्ति से लगाम लगाने हेतु जबलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में जबलपुर जिले के थाना रांझी थाना कोतवाली एवं थाना गोहलपुर अंतर्गत नशीली इंजेक्शन का कारोबार करने वाले रैकेट की कमर तोड़ते हुए जबलपुर पुलिस द्वारा मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर पुलिस को बीती रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली, थाना गोहलपुर में नशीले इंजेक्शन का कारोबार चलाने वाला फरार आरोपी महेश साहू रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल फैक्ट्री के खण्डहर हो चुके क्वाटर मे छिपा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की टीम द्वारा दबिश देते हुए व्हीकल फैक्ट्री के खण्डहर हो चुके क्वाटर की तलाशी लेने पर बिल्डिंग के अंदर एक कमरे में फरार आरोपी महेश साहू उर्फ महेश विश्वकर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर का खाकी रंग के कार्टून रखे दिखा।

jabalpur news

पूछताछ में जुटी पुलिस

जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा, कार्टूनों (9) में चिपकी पर्ची में फॉरगेसिक 2 आईएनजे ब्यूप्रेनोर्फिन हाईड्रोक्लोराईड इंजेक्शन 2.0 एमएल लिखा हुआ था, कार्टूनों की तलाशी लेने पर 9 कार्टूनों में ब्यूप्रेनॉर्फिन हाईड्रोक्लोराईड इंजेक्शन कुल 18000 नग एम्पुल कीमती लगभग 11 लाख रूपये के होना पाया गया। जिन्हें आरोपी महेश साहू के कब्जे से जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध थाना एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इन इंजेक्शनों को कहॉ से लेकर आया किसे देने जा रहा था।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews