
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जेल के अंदर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। दरअसल, जेल के भीतर गांजा और मादक पदार्थ ले जाते दो प्रहरी को पकड़ा गया है। फिलहाल, दोनों को बिठाकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
शिकायत दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक प्रहरी जूते की सोल में गांजा छुपा कर ले जा रहा था, तो वहीं दूसरा प्रहरी मोजे में तंबाकू और सिगरेट के डिब्बे छुपाकर ले जा रहा था। मामले को लेकर जेल प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए 6 जेल प्रहरी को निलंबित किया जा चुका है।
पूछताछ जारी
वहीं, गांजा ले जाने वाले राजेंद्र राठौड़ को निलंबित कर दिया गया है जबकि दूसरा प्रहरि को शोकेज नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस काम को रात की ड्यूटी के दौरान अंजाम दिया जा रहा था और दोनों सघन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए हैं। फिलहाल, इन दोनों प्रहरियों को हिरासत में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी के पीछे की पूरी साजिश का पता चल सके।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

