Hindi News

Jabalpur news: पुरानी रंजिश के चलते किसान की गोली मार कर हत्या

Published:

जबलपुर,संदिप कुमार। पुराने विवाद के कारण एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला नरसिंहपुरजिले के गोटेगांव का है, जहां मामूली विवाद एक किसान को गोली मार दी गई। वहीं घायल अवस्था में जब किसान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

यहां भी देखें- Jabalpur news: सूदखोरों की खेर नहीं, जबलपुर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

इस घटना के बाद परिजनों परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोटेगांव थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पुरादफाई में मृतक खोवा सिंह पटेल का आरोपीयो से पुराना विवाद था। मृतक के परिजन विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि खोवा सिंह पटेल का गाँव के ही ओमप्रकाश गुड्डा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है, शनिवार को जब खोवा सिंह पटेल खेत में काम कर रहा था तभी ओमप्रकाश गुड्डा अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और गोली चला दी।

यहां भी देखें- Jabalpur news: मोबाइल फटने से आठवीं का छात्र बुरी तरह जख्मी

गोली खोवा सिंह के सीने और बाएं हाथ में लगी,गम्भीर हालत में घायल को मेडिकल कालेज लाया गया जहाँ इलाज के दौरान खोवा सिंह ने दम तोड़ दिया।

यहां भी देखें- Jabalpur News: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में वकील आज नहीं करेंगे पैरवी, जानिए वजह?

खोवा सिंह के परिवार वालों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की हर नजरिए से जांच कर रही है।गोवा सिंह के परिजन और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। आस-पड़ोस के लोगों और खेत पड़ोसियों से भी पुलिस हर दृष्टिकोण से पूछताछ कर रही है।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews