Jabalpur News : बच्चों का अपहरण करने वाले पिता को मिली जमानत, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News : बच्चों का अपहरण करने वाले पिता को मिली जमानत, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News : सेना में पदस्थ नायाब सूबेदार राजपाल ने बीतें 13 जुलाई को जबलपुर के बिलहरी में रह रहें अपने दो बच्चों को चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गन की नोक पर अपहरण किया और उन्हें उत्तरप्रदेश हाथरस लें गए। बच्चों की मां भाग्यश्री की शिकायत पर गोरा बाजार पुलिस अलर्ट हुई और मथुरा से दोनों बच्चों को ना सिर्फ सही सलामत लें आई, बल्कि सेना के अधिकारी सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेंज दिया गया।

यह है मामला

बता दें कि बच्चों के अपहरण के आरोपी नायब सूबेदार राजपाल और उसके दो अन्य साथी विपिन और लवकेश को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई। जिला अपर सत्र न्यायाधीश उदय सिंह मरावी की कोर्ट में नायब सूबेदार राजपाल और उसके दो अन्य साथियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई जिसे की कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

आरोपी की तरफ से अधिवक्ता सरोज तिवारी व नरेंद्र कुमार मिश्रा ने कोर्ट में पक्ष रखने को कहा कि राजपाल का मकसद केवल अपने बच्चों से मिलना था। एक पिता का अपने बच्चों से मिलना और उन्हें अपने साथ ले जाना कोई अपराध नहीं होता है लिहाजा बच्चों के पिता को जमानत दी जाए। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews