
Jabalpur News : जबलपुर में मेडिकल चिकित्सक द्वारा शराब खोरी कर मारपीट करने और जातिगत रूप से सफाई कर्मी को अपमानित करने का वीडियो सामने आया है, जहाँ पीड़ित गढ़ा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।
यह है मामला
दरअसल पूरा मामला यह है, कि मेडिकल के पूर्व सीएमओ डॉ कुलदीप पाठक शराब पीकर एक एंबुलेंस से जा भिडे और फिर चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, इस बीच बबलू वाल्मीकि नामक सफाई कर्मी ने शराबी डॉक्टर को रोकने की कोशिश की, तो उसे भी डॉक्टर कुलदीप पाठक में जातिगत रूप से अपमानित किया।
[dgv_vimeo_video id=”838638981″]
पीडित का कहना है कि चिकित्सक अत्यधिक शराब पिए हुए था और ठीक से गाड़ी भी नहीं चला पा रहा था, जिस कारण वह स्वयं जाकर एंबुलेंस से भिड गया, लेकिन कार से नीचे उतरते ही उसने एंबुलेंस चालक से मारपीट करनी शुरू कर दी, बबलू ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो डॉक्टर ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए उसे जातिगत रूप से अपमानित करना शुरू कर दिया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”838635599″]
