Jabalpur News : सिर में धारदार हथियार से वार कर गार्ड की हत्या, जानें पूरा मामला

mp news

Jabalpur News : गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में 65 वर्षीय गार्ड की सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गईं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गईं, हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।

यह है मामला

हत्या की घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया की बरेला परसवाड़ा में रहने वाले 65 वर्षीय गुलाब नाथ तिलहरी में संतोष पटेल की जमीन की रखवाली करते थे। आज सुबह प्लाट में उनका शव रक्त रंजिश हालात में मिला है,जहाँ गुलाबनाथ अपने पत्नी व बच्चो के साथ तिलहरी में रहते थे।

पुलिस ने शुरू की जाँच

मृतक की पत्नी ने बताया की उनके यहां पति के कुछ दोस्त आते थे। कल रात को कौन आया यह नही पता। आज जब सुबह लड़का उन्हें नाश्ता देने गया था, तो शव पलंग पर खून से लथपथ मिला है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए,मामलें को जांच में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews