Jabalpur News : अस्पताल में भर्ती कैदी पर चाकुओं से हमला, आरोपी फरार

Jabalpur News : अस्पताल में भर्ती कैदी पर चाकुओं से हमला, आरोपी फरार

Jabalpur News : जबलपुर में जेल प्रहरियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कैदी पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बड़ी बात ये है कि घटना के समय कैदी के पास जेल प्रहरी भी मौजूद थे।

कैदी पर चाकू से हमला होते ही अस्पताल में भगदड़ की स्थिति पैदा गयी, लोग जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। अब पुलिस दोनों आरोपियों को दबोचने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लकी पटेल निवासी कछपुरा थाना लार्डगंज, जेल में बंद था। उसे इलाज हेतु मेडिकल कोलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब जेल प्रहरी बंदी के पास मौजूद थे तभी दो युवक मिलने के बहाने लकी के पास पहुंचे और चाकू निकालकर वार करने लगे। आरोपियों ने लकी के पैर पर हमला किया, जब तक जेल प्रहरी कुछ समझ पाते तब तक आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले।

सूचना मिलने पर पहुंची गढा पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जब आरोपियों के विषय में जानकारी जुटाई तो दोनों आरोपी संजीवनी नगर थाना अंतर्गत रहने वाले हर्ष पटेल और बड्डू पटेल निकले, जिन्होंने लकी के द्वारा उनके घर पर गोली चलाकर हमला किए जाने का बदला लेने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews