Jabalpur News : गदा यात्रा में दिखा हिंदुओं का विशाल शक्ति प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News : गदा यात्रा में दिखा हिंदुओं का विशाल शक्ति प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर

Jabalpur News :  रामनवमी के पावन पर्व में जबलपुर में आज हिंदू सेवा परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक विशाल गदा यात्रा निकाली। इस गदा यात्रा में अयोध्या से आए महंत राजू दास महाराज भी शामिल हुए। गदा यात्रा में सैकड़ों हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ता हनुमान मंदिर से निकाली गई रैली में शामिल हुए उसके बाद पूरे शहर में घूमते हुए वापस हनुमान मंदिर में ही इस रैली का समापन किया गया। हिंदू सेवा परिषद के इस रैली में श्री राम की गूंज सुनाई दी।

हिंदू सेवा परिषद के प्रांत अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने बताया कि बीते 11 सालों से लगातार जबलपुर में विशाल गदा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल यात्रा में 31 फीट का गदा बनाया गया जो की झांकी के रूप में पूरे शहर में घुमाया गया। इसके अलावा यात्रा में हनुमान जी की झांकी भी प्रमुख रही। अतुल जैसवानी ने बताया कि इस गदा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि पूरे देश को हिंदू राष्ट्र बनाना।

[dgv_vimeo_video id=”813554106″]

वही अयोध्या से आए महंत राजू दास महाराज ने कहा कि हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुझे इस यात्रा में बुलाया, मैं इन सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता हूं कि यह लोग इसी तरह से हिंदू राष्ट्र के लिए सतत आगे आते रहे। जबलपुर के हनुमान मंदिर से शुरू हुई विशाल गदा यात्रा मालवीय चौक, कमानिया गेट होते हुए वापस हनुमान मंदिर में समाप्त हुई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”813554364″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews