Jabalpur News : मासूम ने खेल खेल में लगा ली फांसी, मौत

suicide

जबलपुर, संदीप कुमार।  जबलपुर (jabalpur) के खेरमाई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, इस घटना में 8 साल के मासूम बच्चे ने खेल खेल में फांसी लगा ली जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से उसका पूरा परिवार सदमे में है,  इधर पुलिस घटना की जांच में जुटी है कि आखिर कैसे एक 8 साल के बच्चे ने खुद को फांसी लगा ली।

परिवार देख रहा था टीवी, बच्चे ने लगा ली फांसी

जानकारी के मुताबिक खेरमाई के पास रहने वाले 8 साल के बच्चे का परिवार जब टीवी देख रहे था तभी बच्चा टीवी देखते देखते दूसरे कमरे में पहुंच गया और वहां जाकर उसने अपनी बहन की चुनरी से फांसी लगा ली इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – MP में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, ‘विजन जीरो मध्यप्रदेश’ व्यवस्था शुरू

पुलिस समझ नहीं पा रही मौत की वजह 

मृतक बच्चा अपने परिवार वालों के साथ बैठकर टी.वी देख रहा था ,अचानक बच्चा दूसरे कमरे में गया और फांसी पर जाकर लटक गया।  कुछ देर बाद बच्चे की नानी जब वहां पहुंची और उसने देखा कि बच्चा लटका हुआ है तो तुरंत बच्चे के माता-पिता को आवाज लगाई, बच्चे को फांसी से उतार कर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।  जहाँ डॉकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – पुलिस के लिए सिरदर्द बने मल्लाह गैंग का सरगना, दो साथियों सहित गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

बच्चे की मौत के बाद हनुमानताल थाना पुलिस (jabalpur police) ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। गुरुवार को बच्चे का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा और फिर खुलासा होगा कि आखिरकार बच्चे की मौत कैसे हुई है बहरहाल मासूम की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, DA में 25 फीसद का इजाफा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews