Jabalpur News : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के चोरों द्वारा की गई एक दर्जन नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया है वहीं पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात भी जप्त किए हैं।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के शातिर चोरों के द्वारा जबलपुर के कई थानों समेत होशंगाबाद सिवनी भोपाल आदि में घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिस पर जबलपुर पुलिस की फिंगरप्रिंट टीम के द्वारा जब फिंगरप्रिंट का मिलान किया गया तो अन्य जिलों में हुई नकबजनी में शामिल होने का भी पता पुलिस को चला।

जहां शातिर बदमाश जबलपुर में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए करते थे वहीं शातिर बदमाशों के द्वारा जबलपुर के पते से आधार कार्ड भी बनवाए गए थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews