Jabalpur News: जबलपुर के प्लेटफार्म क्र.06 का ठेका निरस्त, वाहन पार्किंग नि:शुल्क हुई

Jabalpur News: जबलपुर के प्लेटफार्म क्र.06 का ठेका निरस्त, वाहन पार्किंग नि:शुल्क हुई

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 के नजदीक संचालित शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार साथ ही जबलपुर रेलवे स्टेशन ने प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर हाई कोर्ट साइड के रेलवे के वाहन पार्किंग स्टैंड के ठेके को भी रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: जब वकील ने की हाई कोर्ट में हिंदी में पैरवी, जस्टिस ने भी सुनाया हिंदी में फैसला

इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर रेलवे द्वारा पार्किंग के ठेके के लाइसेंस को रेलवे द्वारा, रेलवे मे समय पर लाइसेंस फीस जमा ना करने के कारण तथा रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस की अवहेलना करने पर मंडल रेल प्रशासन ने पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें – Dabra News: कलयुगी पुत्र ने माता पिता को बेरहमी से डंडे से पीटा, पिता की मौत माँ की हालत गंभीर

इस संबंध में रेल प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि वे पार्किंग स्थल पर दोपहिया, तिपहिया और फोर व्हीलर वाहन निर्धारित स्थल पर पार्क करें तथा किसी को भी पार्किंग शुल्क ना दें। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने अपने कर्मचारियों एवं आरपीएफ को वहां पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए भी तैनात किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews