Jabalpur News : मरीजों के पलंग पर आवारा कुत्ते फरमा रहे आराम, वीडियो हुआ वायरल, बीएमओ को किया नोटिस जारी

Jabalpur News : मरीजों के पलंग पर आवारा कुत्ते फरमा रहे आराम, वीडियो हुआ वायरल, बीएमओ को किया नोटिस जारी

Jabalpur News : मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी जबलपुर जिले के शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के स्थान पर आवारा डॉग्स के बैठने को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। साथ ही नोटिस में कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो एक गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित की है जो कि तीन दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

स्वास्थ्य केंद्र की इस कदर बदहाली

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ जैनजब शाहपुरा स्वास्थ्य केंद्र अपनी गर्भवती पत्नी का इलाज करवाने के लिए गए तो वहां पर मरीजों के पलंग में आवारा डॉग्स आराम कर रहे थे इतना ही नहीं अस्पताल में ना ही डॉक्टर थे और ना ही सुरक्षाकर्मी इलाज के नाम पर महज एक नर्स मौके पर सिद्धार्थ को मेरी जिसने भी प्राथमिक उपचार करके सुबह तक घर जाने की बात कही। मरीज के परिजन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में इस कदर बदहाली है कि मरीज यंहा आना पसंद नही करते है। सिद्धार्थ ने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है।

शहपुरा अस्पताल में मरीजों के पलंग पर श्वान को सोने को लेकर सीएमएचओ डाक्टर संजय मिश्रा ने बीएमओ डाक्टर सी.के अतरौलिया को नोटिस जारी किया है, साथ ही 24 घंटे में जवाब तलब करते हुए कहा है कि अगर संतोषजनक जवाब नही मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान डाक्टर का अस्पताल में ना रहना गंभीर लापरवाही है जो कि तस्वीरों में भी दिख रहा हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778070678″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews