Jabalpur News : कृषि उपज मंडी में व्यापारी की एक्टिवा से हुई चोरी, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

घटना के बाद कृषि उपज मंडी के व्यपारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में कई बार चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही की जाती।
theft

Jabalpur News : जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी में व्यापारी की खड़ी एक्टिवा की डिक्की से डुप्लीकेट चाबी लगाकर 94 हजार रु चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की वारदात cctv कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी के द्वारा इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने cctv फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

कृषि उपज मंडी में दुकान संचालित करने वाले व्यापारी विजय बरसानी ने बताया कि वह दुकान बंद कर रुपए से भरा थैला एक्टिवा की डिक्की में रखकर बाथरूम करने चला गया। जब वापस आकर देखा तो डिक्की खुली हुई थी। डिक्की में रखा हुआ थैला जिसमे 94 हजार रु चैक और कागजात सहित गायब था।उसने आसपास देखा कोई नही था। cctv में दिखा की एक युवक एक्टिवा की डिक्की खोलकर उसमे से थैला निकालकर भाग रहा है। गेट के बाहर उसे खाली थैला और चैक बुक मिली।

इस घटना के बाद कृषि उपज मंडी के व्यपारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में कई बार चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही की जाती।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992863989″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews