
Jabalpur News: जबलपुर में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन व्यक्तियों ने दो कुत्तों को जहर देकर मार मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। लोग ऐसी हरकत करने वालों की आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने थाने में मामला दर्ज कराने की बात भी कही है।
दरअसल, यह मामला जबलपुर के थाना कैंट के बायपेयी कंपाउंड का है। CCTV फुटेज में देखा गया कि तीन लोग कुत्तों को जहर दे रहे हैं। जिसके बाद तड़प-तड़प कर दो कुत्तों की जान चली गई। कुत्तों को सबसे वफादार जानवरों में एक माना जाता है। कई ऐसे मामले सामने भी आए, जहां जानवरों में इंसानों से अधिक मानवता देखी गई। लेकिन यह घटना इंसानियत पर प्रश्न उठा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”849675421″]
बता दें कि भारत में दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत किसी भी जानवर को मारना, अपंग करना या जहर देना अपराध है। ऐसा करने वाले व्यक्ति को 2 साल के कारावास की सजा के साथ जुर्माना भरना पड़ सकता है।

