Jabalpur News : लाड़ली बहना सम्मेलन में मौसम का खलल, सीएम का दौरा कैंसिल, मायूस होकर लौटी बहनें

Jabalpur News : लाड़ली बहना सम्मेलन में मौसम का खलल, सीएम का दौरा कैंसिल, मायूस होकर लौटी बहनें

Jabalpur News : जबलपुर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आना था पर अचानक दोपहर को बदले मौसम के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर द्वारा निरस्त हो गया। लिहाजा जिस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन बीते 1 सप्ताह से तैयारियों में जुटा हुआ था, उस कार्यक्रम में आई लाडली बहनों को मायूस होकर वापस घर जाना पड़ा।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

दरअसल आज दोपहर को अचानक ही मौसम खराब हो गया जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, लिहाजा खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर दौरा निरस्त कर दिया गया। इधर खराब मौसम के चलते महिलाएं भी खासा परेशान हुई। कार्यक्रम स्थल में चली तेज हवाओं के चलते कुर्सियां जहां-तहां बिखर गई, खाने पीने के लिए भी महिलाओं को परेशान होना पड़ा। मुख्यमंत्री लाडली बहना महासम्मेलन में जबलपुर जिले से तकरीबन 100000 महिलाओं के आने का दावा किया गया था, और इसके लिए जिला प्रशासन ने भव्य तैयारियां भी की थी।

लाडली बहनों को उनके घर से लेकर कार्यक्रम तक स्थल तक लाने के लिए 700 से अधिक बसें लगी हुई थी तो वहीं महिलाओं को बेहतर भोजन देने की व्यवस्था की गई थी पर अचानक से ही बिगड़े मौसम के चलते यह कार्यक्रम फेल हो गया। हालांकि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी पहुंचे थे जिन्होंने की माना कि कहीं ना कहीं तैयारियां हम लंबे समय से कर रहे थे पर प्रकृति के आगे हम नतमस्तक हो गए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews