Jabalpur News : युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

arrest

Jabalpur News : जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत नीमखेड़ा निवासी आशीष अहिरवार नाम के एक युवक ने टी एफ आर आई मैदान में पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर 16 मार्च को आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद युवक आशीष अहिरवार का एक आत्महत्या के पहले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें आशीष अहिरवार अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर आरोप लगा रहा था जिसके बाद पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रेमिका समेत उसके भाई और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

वहीं मामले में जानकारी देते हुए बरेला थाना प्रभारी ने बताया कि आशीष अहिरवार की आत्महत्या के बाद सामने आए वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर आशीष अहिरवार की प्रेमिका समेत उसके भाई और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया है वही आशीष अहिरवार को आत्महत्या के लिए इन्हीं तीनों के द्वारा उकसाया गया था जो की जांच में सामने आया जिसके बाद आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews