Hindi News

Jabalpur News : वृद्धा के साथ लूट करने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस की सघन पूछताछ पर दोनों ने वृद्धा के गले से मंगलसूत्र छीनना स्वीकार किया आरोपियों की निशादेही पर छीना हुआ मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलट बाइक जप्त करते हुए, दोनों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है
Jabalpur News : वृद्धा के साथ लूट करने वाले बंटी बबली गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर के थाना ग्वारीघाट अंतर्गत वृद्धा का मंगलसूत्र छीनने वाले लुटेरे पति-पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और छीना हुआ मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त रायल इन्फील्ड बुलेट जप्त की है।

जानकारी देते हुए ग्वारीघाट थाना पुलिस ने बताया कि अलका भावे निवासी गीत विहार कालोनी ड्यूप्लेक्स फेस 2 पोलीपाथर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोजाना की तरह सुबह 6: 30 बजे फारेस्ट से टहल कर वापस घर आ रही थी जैसे ही आदर्श स्कूल के पास पहुंची उसी समय उसके घर के तरफ से एक बाइक पर एक लडका जो मुंह में सफेद कपडा बांधे एवं एक लडकी जो मास्क पहनी हुई थी। तभी लडके ने आकर उनसे पूछे कि दुबे जी का मकान कौन सा है, उन्होंने कहा की मालूम नहीं, तभी लडकी ने उसके गले में पहना मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर छीन लिया और दोनो तेजी से भाग गए। बताया जा रहा है कि मंगलसूत्र वजनी 15 ग्राम का था। रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

jabalpur loot

दम्पति के विरूद्ध अन्य थानों में पूर्व से अपराध है पंजीबद्ध

जहाँ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, और साथ ही मुखबिर की सूचना के आधार पर चिन्हित करते हुए संदेही विभोर स्वामी एवं खुशी पाण्डेय पति विभोर स्वामी दोनों निवासी तेन्दुखेडा खेरूआ थाना देवरी जिला रायसेन हाल गली न. 6 लाला पान चौक के पहले त्रिमूर्ति नगर थाना गोहलपुर को पकडा गया, सघन पूछताछ पर दोनों ने वृद्धा के गले से मंगलसूत्र छीनना स्वीकार किया आरोपियों की निशादेही पर छीना हुआ मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलट बाइक जप्त करते हुए, दोनों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नि के विरूद्ध अन्य थानों में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews