
Indore police arrested a chain snatcher.
Jabalpur News : जबलपुर की रांझी थाना पुलिस ने क्षेत्र के बदमाश संजू लोधी को गिरफ्तार किया है। संजू लोधी पर 14 से अधिक मामले रांझी थाने में दर्ज है। जिसे पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हाल ही में संजू का एक वीडियो भी एक सामने आया था, जहां वह पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा है। रांझी थाना प्रभारी निलेश कुमार दोहरे ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स पर अवैध हथियार के साथ रील बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”860885336″]
मुखबिर से मिली थी सूचना
रांझी थाना क्षेत्र के निगरानी सुदा बदमाश संजू लोधी के द्वारा इंस्टाग्राम में अवैध हथियार लहराते हुए पोस्ट की गई थी। जिसके बाद से ही संजू लोधी की तलाश की जा रही थी। वहीं, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संजू लोधी बजरंग नगर क्षेत्र में अवैध हथियार पिस्टल के साथ घूम रहा है और क्षेत्र में दहशत फैला रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”860884073″]
दो जिंदा कारतूस बरामद
जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि संजू लोधी पर 14 मामले रांझी थाने में दर्ज है। फिलहाल, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

