फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जबलपुर में रह रहे बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

Jabalpur News : जबलपुर की ग्वारीघाट थाना पुलिस गुरुवार की दोपहर एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम रपन विश्वास है जो कि बांग्लादेश के जासोर जिले का रहने वाला है। ये युवक 2009 से भारत में रह रहा है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बीजा लेकर इंडिया में प्रवेश किया था। युवक रपन विश्वास ने 2012 को जबलपुर आ गया और पोलीपाथर में छिपकर रह रहा था। युवक ने जबलपुर में ही आधार और पेन कार्ड बनवा लिया था। ग्वारीघाट पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

क्या है मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पोली पाथर में रहने वाले रपन विश्वास ने एक सप्ताह पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। ग्वारीघाट थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल तरुण मिश्रा अपने साथी संदीप पांडे के पास जब वेरिफिकेशन के लिए रपन विश्वास के घर पहुंचे और उससे बात किया तो पता चला कि यह व्यक्ति बांग्लादेश का रहने वाला है।

jabalpur

रपन विश्वास से मिलने उसके पिता भी बांग्लादेश से जबलपुर आए थे उनसे जब बात की तो उनसे हिंदी नहीं बन रही थी बातचीत में बांग्लादेशी भाषा आ रही थी। लिहाजा संदेह के आधार पर जब हेड कांस्टेबल ने जांच की तो पता चला कि रपन विश्वास बांग्लादेश का रहने वाला है और 2012 से ही जबलपुर में रह रहा था। पुलिस ने रपन विश्वास और उसके पास मौजूद दस्तावेजों को जप्त कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews