जबलपुर पुलिस ने 11 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को दबोचा, टपरी के नीचे कर रहे थे खरीदार का इंतजार

जबलपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
Jabalpur

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने देर रात अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 11 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वारीघाट स्टेशन के पास दबिश दी गई। यहां पर दो तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर छुपे हुए थे। इसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

ट्रेन से लाए थे मादक पदार्थ

मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 26 साल के मनीष कोरी निवासी गोरखपुर और 52 साल के मदन विश्वकर्मा निवासी पटना को गिरफ्तार किया है। इनके पास 11 किलो अवैध गांजा था। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों गोंदिया से आने वाली ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ की इस खेप को जबलपुर लेकर पहुंचे थे।

खरीदार का कर रहे थे इंतजार

जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तब दोनों आरोपी बारिश से बचने के लिए ग्वारीघाट स्टेशन के पास एक टपरी के नीचे खड़े हुए थे। यह दोनों यहां पर किसी खरीदार का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिस समय इन्हें पकड़ा गया तब खरीदार मौके पर नहीं पहुंचा था।

चल रही है पूछताछ

इस मामले में ग्वारीघाट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। यह गांजा कहां से लाया गया है शहर में इसे किसे सप्लाई किया जा रहा था। यह सारी जानकारी निकाल कर पूरे नेटवर्क की तलाश करने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews