जबलपुर: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गाँव वालों ने आरोपी को खंबे से बांधकर पीटा, पहनाई जूतों की माला, जानें

जबलपुर: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गाँव वालों ने आरोपी को खंबे से बांधकर पीटा, पहनाई जूतों की माला, जानें

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के मझगवां थाना अंतर्गत एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका से रेप किया गया, घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को लगी, तो वे आक्रोशित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की और उसे गांव में ही एक पोल से बांध दिया। उसे अर्द्धनग्न कर जूतों की माला पहनाई। सूचना मिलते ही मझगवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रलोभन देकर अपहरण, दुराचार और पाक्सों एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े…कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

पुलिस ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम बालिका घर के बाहर सहेलियो के साथ खेल रही थी। तभी वहां गांव का बाराती कोल पहुंचा। उसने बालिका को पटाखा दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ नदी की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने बालिका से दुष्कृत्य किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। मासूम बालिका घर पहुंची। खून से लथपथ मां ने जब बालिका से पूछा, तो बालिका ने पूरी घटना मां को बताई। उसकी मां बालिका को लेकर बाराती के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

यह भी पढ़े…सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर की अग्रिम जमानत खारिज, निवेशकों से धोखाधड़ी का मामला

घटना की जानकारी लगते ही बालिका के सभी परिजन वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर बाराती की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में बाराती गांव में मिल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बाराती को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे अर्द्धनग्न किया और दिशा संकेतक एक पोल से बांधा दिया।  इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उसे जूते की माला भी पहनाई। इसके बाद मासूम बालिका को लेकर उसकी मां मझगवां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान जैसे ही पुलिस को पता चला कि ग्रामीणों ने आरोपी बाराती को बांधकर रखा है, तो पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews