पत्नी और साले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में पत्नी और साले की प्रताड़ना से तंग आकर 39 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम महेंद्र कुमार तिवारी है जो कि प्राइवेट काम करता था। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी और साले से इस कदर परेशान हो गया है, कि अब वह जीना नहीं चाहता। सुसाइड नोट के आधार पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने मृतक महेंद्र कुमार की पत्नी और साले पर प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…Google ने इन वायरस वाले Apps को किया बैन, बताया स्मार्टफोन के लिए खतरा, जल्द करें ये काम

माढ़ोताल थाना पुलिस के मुताबिक मृतक महेंद्र कुमार तिवारी का छोटा भाई रवींद्र तिवारी नरसिंहपुर विशेष शाखा में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। उसने बताया कि महेंद्र तिवारी जो कि उसके बड़े भाई हैं, और ऑटो चलाते हैं वर्तमान में वह कस्तूरी सिटी ग्राम रैगवा में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे हैं। बीते कई दिनों से महेंद्र की पत्नी शिल्पी तिवारी एवं साला प्रवीण पाठक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 108 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 01 अगस्त से पहले करें आवेदन

माढ़ोताल थाना पुलिस ने बताया कि महेंद्र तिवारी और शिल्पी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो भी मिले हैं। जिसमें की शिल्पी अपने पति महेंद्र के साथ गाली गलौज कर रही है इतना ही नहीं उसे धमकाया भी जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य ऑडियो भी हैं। जिसमे वह किसी युवक से आपत्तिजनक भाषा में बात कर रही है। इन ऑडियो को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है जिसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews