Jabalpur : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर युवक कर रहा था छेड़खानी, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Jabalpur : बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर युवक कर रहा था छेड़खानी, शिकायत के बाद गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर आज एक बार फिर उस समय शर्मसार हुई जब मंदिर के सामने पूजन सामग्री बेचने वाले युवक ने वो कृत्य किया जिसे शायद भगवान भी माफ नहीं करेंगे। आरोपी युवक मंदिर के सामने दुकान लगाकर 10 साल की बच्ची को जबरन अश्लील पोर्न वीडियो दिखा रहा था। बच्ची की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी नौकरी 2021: यहां 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, अच्छी मिलेगी सैलरी

जानकारी के मुताबिक 10 साल की बच्ची ने थाने में आकर कैंट पुलिस को बताया कि सदर में काली मंदिर के पास सर्वेश्वर शर्मा की रत्न एवं पूजन सामग्री की दुकान है। शुक्रवार 25 जून की शाम लगभग 5:30 बजे उसकी दुकान पर 10 वर्षीय बालिका चिल्लर पैसे लेने के लिए पहुंची थी। तब सर्वेश्वर ने उसे दुकान के अंदर बुलाया और वहां मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। बालिका डर गई और वहां से भागकर मां के पास पहुंची। उसकी मां पास में ही ब्यूटी पार्लर में थी और उसी ने बच्ची को चिल्लर पैसे लेने के लिए भेजा था। बेटी की आपबीती सुनकर वह गुस्से में दुकानदार के पास पहुंची जहाँ विवाद शुरू हो गया। इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। केंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews