अवैध खनन करने पर भैया जी सरकार ने की कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जब्त

अवैध खनन करने पर भैया जी सरकार ने की कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जब्त

जबलपुर। तिलवाराघाट से लगे माँ नर्मदा के घाट के पास न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध, जिला प्रशासन के आदेशों के विरुद्ध खुले आम अवैध खनन किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद नर्मदा बचाओ समिति के भैया जी सरकार अपने समर्थकों के साथ पहुँच कर मौके से एक जेसीबी और डम्फर जप्त किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। हालांकि ये पता नहीं चल सका कि ये खनन कौन करवा रहा है। भैया जी सरकार की माने तो न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध मां नर्मदा के घाट के पास अवैध रूप से खुदाई और निर्माण कार्य चल रहे हैं। जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र कहा जाता है जहां पर किसी प्रकार का कोई निर्माण नहीं हो सकता है किसी प्रकार की कोई खुदाई नहीं हो सकती है जिसका कारण है की जल संग्रहण क्षेत्र यहां होता है।भैया जी सरकार की माने तो प्रतिबंध के बाद भी अंधाधुंध तरीके से माफिया यहाँ खनन कर क्षेत्र को खत्म कर रहे है ऐसा होने से निश्चित रूप से मां नर्मदा का अस्तित्व खतरे में आएगा और धीरे-धीरे अवैध निर्माण अवैध उत्खनन जलस्तर को कम कर देंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews